जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

आर्मी के गश्ती दल पर हुआ हमला-

  • पाकिस्तान की तरफ से लगातार हमला जारी है।
  • एक बार फिर से आतंकियों ने सेना के जवानों को अपना निशाना बनाया है।
  • मिल रही जानकारी के अनुसार आतंकियों की ओर से आर्मी के गश्ती दल पर हमला किया गया है।
  • यह हमला उस वक्त हुआ जब सेना का एक दस्ता पेट्रोलिंग के लिए निकला था।

अनिश्चितकाल के लिए स्कूल हुआ बंद-

  • सीमा पर पकिस्तान की तरफ से हो रही लगातार फायरिंग की वजह से कई स्कूल बंद कर दिए गए है।
  • नौशेरा, किला दरहाल और मंजाकोट के सभी स्कूलों को अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया है।
  • इसके अलावा अस्पतालों में डॉक्टरों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।
  • बता दें कि जम्मू के नौशेरा सेक्टर में लगातार तीन दिन से गोलीबारी हो रही है।
  • भारतीय सेना भी पकिस्तान की इस नापाक हरकत का लगातार जवाब दे रही है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पाक की नापाक हरकतें जारी, नौशेरा सेक्टर में दागे मोर्टार!

यह भी पढ़ें: EVM पर EC सख्त, रविवार को बताएं कैसे हो सकती है EVM हैक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें