अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जोमदे केना नही रहें। 52 वर्षीय केना सोमवार रात असम के गुवाहाटी में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… ओडिशा में कांग्रेस विधायक का हुआ निधन

पीएम मोदी जताया शोक :

  • अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जोमदे केना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।
  • अधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री जोमदे केना के निधन पर दुख व्यक्त किया।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की।
  • जोमदे केना (52) ने सोमवार रात असम के गुवाहाटी में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
  • प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री केना वर्ष 2014 से निचले सियांग जिले की लिकाबाली सीट से विधायक थे।

यह भी पढ़ें… बीजेपी सांसद सांवर लाल जाट का दिल्ली में हुआ निधन!

बीते दिन हुआ सुल्तान अहमद का निधन :

  • तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुल्तान अहमद का बीते दिन निधन हो गया।
  • सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
  • अहमद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
  • वह तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के उप नेता थे।
  • बता दें कि अहमद 2009 से फुटबॉल क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिग के अध्यक्ष भी थे।
  • उनका नाम नारदा स्टिंग मामले में भी आया था।

यह भी पढ़ें…तृणमूल सांसद सुल्तान अहमद नहीं रहे

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें