बीते दिन विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने पंजाब के दौरे पर थे। अमृतसर से जालंधर के बीच रास्ते में सीएम अरविंद केजरीवाल के काफिले की दो गाड़ियां की आपस में भिड़ंत हो गयी।

केजरीवाल है सुरक्षित :

  • कल हुए इस हादसे में अरविन्द केजरीवाल पूरी तरह से सुरक्षित बच गए हैं।
  • पंजाब पुलिस ने बताया कि जिस गाड़ी में केजरीवाल थे, उसने साथ चल रही सामने वाली गाड़ी को पीछे से ठोकर मार दी।
  • जिसके बाद केजरीवाल की गाड़ी का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया।
  • इस घटना के बाद केजरीवाल अपनी गाड़ी बदल कर अपने सफर पर निकल पड़े।
  • आपको बता दें कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया गया है।
  • केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का अन्य पार्टियों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करने का दावा किया है।

यह भी पढ़े : जीएसटी से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को राष्ट्रपति की हरी झंडी !

  • पंजाब को फ़तेह करने की कमान खुद पार्टी प्रमुख केजरीवाल ने संभाल रखी है।
  • केजरीवाल के पंजाब निकलने के पहले बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने ज़बरदस्त विरोध किया था।
  • उसके बाद पंजाब पहुँचते ही उन्हें कांग्रेस की महिला कार्य़कर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा था।
  • पंजाब में समर्थकों के बीच पहुँचते ही उन्होंने बादल परिवार पर निशाना साधा।
  • इसके अलावा बीजेपी और कांग्रेस पर उन्होंने ज़ोरदार हमला किया।
  • केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार उनके खिलाफ 63 सीडी तैयार कर साजिश रच रही है।

यह भी पढ़े : आज ही क्रिकेट के भगवान सचिन ने लगायी थी पहली वन-डे सेंचुरी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें