पीएम नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ विपक्ष देशभर में केंद्र सरकार का विरोध कर रहा है। इसी कारण विपक्ष द्वारा आज `जन आक्रोश दिवस` भी मना रहा है। इसी फैसले के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित कर अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है।

विधानसभा चुनावों पर है `आप` की निगाहें :

  • आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश के मेरठ में रैली 1 दिसंबर में होने वाली है।
  • कहने को तो केजरीवाल नोटबंदी के विरोध के लिए यूपी में जनसभा कर रहे है।
  • मगर यह कयास लगाए जा रहे है कि वे उत्तर प्रदेश में भी अपनी पार्टी को स्थापित करना चाहते है।
  • 1 दिसंबर को मेरठ में होने वाली केजरीवाल की जनसभा गढ़ रोड पर गोकलपुर में होगी।

यह भी पढ़े : परमिंदर सिंह की गिरफ़्तारी के बाद आईजी मेरठ ने की प्रेस वार्ता!

  • इस दौरान केजरीवाल के साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास भी होंगे।
  • केजरीवाल के आने पर महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ने वाली वेव संस्था ने उनका विरोध करने का ऐलान किया है।
  • संस्था का कहना है कि`आप` की सरकार आने के बाद से महिला अत्याचारों में भारी वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े : तेज हुआ ‘लखनऊ मेट्रो’ ट्रॉयल का काम, सड़कों की भी हुई धुलाई!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें