पांच राज्यों से आ रहे चुनावी रुझान और नतीजों से स्पष्ट है कि कांग्रेस देश से सफाए की कगार पर है, सभी राज्यों में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वहीं उम्मीद के अनुसार भाजपा लम्बे समय के बाद असम की सत्ता पाने में कामयाब रही। अब तक प्राप्त रूझानों के अनुसार भाजपा 77 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • असम की 126 विधानसभा सीटों पर 4 और 11 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ था।
  • राज्य के चुनाव में कुल 1064 उम्मीदवार मैदान में उतरे थें।
  • असम की सभी सीटों के लिए मतों की गणना राज्य के कुल 51 केंद्रों पर गुरुवार सुबह शुरू हुई।
  • अब तक प्राप्‍त नतीजे और रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है।
  • भाजपा के पक्ष में आ रहें इन रूझानों के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने आज कहा कि पार्टी सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्‍व में असम को बेहतर सरकार देगी।
  • भाजपा महासचिव ने कहा कि असम में जनता ने भाजपा को स्‍पष्‍ट बहुमत दिया है। हम असम को विकसित राज्‍य बनाएंगे।
  • राम माधव ने आगे कहा “हमारी जीत मां कामख्‍या को समर्पित है। हमारी जीत ब्रह्मपुत्र और शंकरदेव को समर्पित है।“
  • कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि असम का फैसला कांग्रेस के लिए एक बड़ी सीख है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें