उत्तर पूर्वी राज्य असम में बाढ़ से लगभग एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है। तो वहीँ राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का पारा दिन-पर-दिन बढ़ता ही जा रहा है।

गर्मी में पी रहे हैं ठंडा पानी तो हो जाएं सावधान!

असम में आई बाढ़ की मुसीबत-

  • असम में आई बाढ़ के कारण करीब एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है।
  • इस बाढ़ के कारण असम के 140 गांव जलमग्न हो गए है।
  • उत्तर पूर्वी राज्य असम के करीमगंज और लखीमपुर जिलों में एक लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
  • जबकि राज्य में चार नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
  • दूसरी तरफ झारखंड में बिजली गिरने की घटना हुई है।
  • यहाँ बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत होने की खबर है।

वीडियो: खौफनाक बाढ़ में फंसी लड़की, हौसले को देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे!

लखनऊ: गर्मी से है परेशान, तो एक बार ज़रूर पिएं पप्पू की शिकंजी!

गर्मी का कहर जारी-

  • राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी अपना कहर ढाह रही है।
  • राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • यह औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।
  • जबकि न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • आद्रता का स्तर 46 और 26 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
  • इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप जारी है।
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • इसके अलावा राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान तीन डिग्री से अधिक रहा।
  • हालाँकि बिहार के कई हिस्सों पर बारिश हुई है।
  • मौसम विभाग ने अलग-अलग हिस्सों में हलकी से भारी बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: स्कूली बच्चों ने मनाया ‘वाटरमेलन दिवस’, बताया गर्मी में फलों का महत्व!

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में मॉनसून का कहर, भारत ने मदद के लिए भेजी राहत सामग्री!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें