भारत ने सयुंक्त राष्ट्र के सम्मलेन में इस बार कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए पाक पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया। इसके अलावा भारत ने पाक पर उसके अधिकृत कश्मीर में भी मानवाधिकार उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।

बलूचिस्तान का मुद्दा भी उठाया :

  • सम्मलेन में भारत ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कश्मीर में अशांति का मुख्य कारण पाकिस्तान है।
  • आतंकवाद पाकिस्तान की जमीन पर ही पनपता है, यह बात बार-बार होने वाले हमलों से भी साबित हुई हैं।
  • भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि अजित कुमार ने कहा कि पाकिस्तान का रिकॉर्ड जगजाहिर है।
  • भारत ही नही कई देशों ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपनी सीमा से होने वाले घुसपैठ को रोके।
  • उन्होंने कहा कि इस सभी बातों भारत की भूमिका सभी देशों को अच्छी तरह से पता है।
  • भारत हमेशा से सिर्फ अपने ही नहीं, बल्कि सभी देशों के नागरिकों के भले के लिए काम कर रहा है।
  • पाकिस्तान सिर्फ अपनी तानाशाही, अलोकतांत्रिक और बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन करने के लिए पहचाना जाता है।

यह भी पढ़े : रक्षा मंत्रालय एम्ब्रेयर विमान समझौते की कराएगा सीबीआई जांच !

  • श्री कुमार ने कहा कि पाक एक ऐसा देश है जिसने बलूचिस्तान और अपने कश्मीर के अलावा अपने ही नागरिकों के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।
  • पाकिस्तान लगातार 1989 से अलगाववादी समूहों और आतंकवादी तत्वों को सीधा समर्थन कर रहा है।
  • इन खतरनाक आतंकवादियों में वे भी हैं जो पाकिस्तान के सबसे सुरक्षित वाले क्षेत्र से आतंकवाद को अंजाम देते हैं।
  • जम्मू-कश्मीर भारत का हमेशा से हिस्सा था और हमेशा ही रहेगा।
  • भारत ने कहा कि पाक अन्य देशों को संयम की सलाह देता है लेकिन अपने ही लोगों के खिलाफ वह एयर फोर्स का इस्तेमाल करता है।
  • कुमार ने कहा कि यूएन द्वारा आतंकवादी घोषित किये गए लोगों को भी पाकिस्तान लगातार अपनी शरण में रखे हुए है।
  • इसी कारण पाकिस्तान पिछले साल ह्यूमन राइट्स कमिशन में अपने देश की सदस्यता पाने में नाकाम रहा।

यह भी पढ़े : तेज प्रताप के साथ देखा गया पत्रकार की हत्या का आरोपित शूटर !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें