[nextpage title=”Atlanta Rapper Ralo Skips Strip Clubs, Makes It Rain At Homeless Shelter” ]

अमेरिका में अटलांटा के रैपर रालो जरूरतमंदों की मदद करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने बेहद अजीबोगरीब तरीका अपनाया। वायरल हुए इस वीडियो में रालो नोटों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं। एक पार्किंग में बनाए गए इस वीडियो में वह अपने हाथों में नोटों की गड्डियां लेकर निकलते हैं और हवा में उड़ाना शुरू कर देते हैं। इस दौरान रालो ने करीब 30 हजार डॉलर लुटाये।

[/nextpage]

[nextpage title=”Atlanta Rapper Ralo Skips Strip Clubs, Makes It Rain At Homeless Shelter 2″ ]

https://www.youtube.com/watch?v=PAskuSb33Dw

रालो ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह वायरल यह हो गया। वीडियो में रालो के हाथों से नोटों को हवा में उड़ता देख पार्किंग में खड़े लोगों के बीच नोटों को लूटने की होड़ सी मच गई। हालांकि रालो ने यह तरीका गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए अपनाया था, लेकिन बहुत से लोगों उनकी इस बात को मानने से इंकार कर रहे हैं। लोगों का मानना है किसी गरीब की मदद के लिए नोट लुटाने से बेहतर तरीका अपनाया जा सकता था।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें