भारत का इतिहास हमेशा से ही अपने-आप में एक मिसाल के तौर पर उभरा है। यहाँ पर होने वाली सभी गतिविधियाँ हमेशा से ही अपने साथ इन दिनों की महत्ता लेकर आते हैं। इस देश का इतिहास अपने-आप में एक मिसाल है और हमेशा ही रहेगा। इस देश का हर एक दिन इतना ख़ास रहा है कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

आज का दिन है खास-

  • 1828 : में राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सक्ष का आयोजन कलकत्ता में संपन्न हुआ।
  • 1897 : रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता के प्रेसीडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
  • 1917 : प्रगतिशील कावमय धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का जन्म हुआ।
  • 1921 : केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
  • 1944 : भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म हुआ, इनके जन्म दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1946 : प्रसिद्ध कंपनी इंफोसिस के सस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म हुआ।
  • 1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनों के भीतर ही इस्तीफा दिया।
  • 1986 : भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव का जन्म हुआ।
  • 1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1991 : उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का निधन हुआ।
  • 2008 : भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
  • 2008 : रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
  • 2011 : प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का निधन हुआ।
  • 2014 : प्रसिद्ध योग गुरु बी. के. एस. आयंकर का निधन हुआ।

यह भी पढ़ें… 19 अगस्त : इतिहास के पन्नों में आज के दिन क्या है ख़ास!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें