नोटेबंदी का समर्थन करने वाले बाबा राम देव ने आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पर हमला बोल दिया। नोटेबंदी को लेकर बाबा रामदेव ने RBI से सवाल किया की RTI के माध्यम से पता चला था कि 500 और 1000 रूपए के कुल 13.5 लाख करोड़ रुपये थे , उनमे से करीब 5 लाख करोड़ रूपए बैंकों के पास पहले से ही मौजूद थे। ऐसे में नोटेबंदी के बाद से अब तक लगभग 13 से 14 लाख करोड़ रूपए बैंकों में जमा हो चुके हैं। रामदेव ने कहा की तो फिर बैंको के पास जो पांच लाख करोड़ थे वो क्या थे।

 

बड़ा घोटाला कर नोटों की डबल सीरीज छाप रही RBI : योग गुरु बाबा रामदेव

  • नोटेबंदी का समर्थन करने वाले बाबा राम देव  RBI पर साधा निशाना।
  • रामदेव ने कहा की 20-30 करोड़ रुपये की कमीशन लेकर लोगों के 100-100 करोड़ रुपये के पुराने नोट बदल दिए गए।
  • ऐसे में प्रधानमंत्री किस पर भरोसा करें।
  • आरबीआई पर आरोप लगते हुए रामदेव ने कहा कि नोटों की डबल सीरीज छाप कर बड़ा घोटाला कर रही है RBI।
  • इस मामले में उन्होंने ये भी कहा की बैंक भी RBI का साथ दे रहे हैं।
  • रामदेव ने RBI से सवाल करते हुए कहा की 1000 और 500 के जितने नोट छापे गए थे।
  • उससे ज्यादा नोट बैंकों में कैसे जमा किये जा रहे हैं।
  • रामदेव ने ये भी कहा की पैसों की कमी चलते लोग RBI और पीएम मोदी की आलोचना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :कांग्रेस के लिए पार्टी महत्वपूर्ण पर भाजपा के लिए देश:मोदी

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें