पाकिस्तान में बलूचिस्तान के नागरिको का पाक के खिलाफ लगातार प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। उनका बलूचिस्तान की आजादी के लिए यह प्रदर्शन पाकिस्तान के  बाहर भी बढ़ने लगा है।

पीएम मोदी का हुआ समर्थन:

  • जर्मनी के कई बड़े शहरों में बलूचिस्तान के नागरिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किए।
  • जर्मनी के म्यूनिख शहर में बलूच नागरिकों ने  ‘पीएम मोदी बलूचिस्तान लव्स यू‘ के भी पोस्टर दिखाए व नारे लगाए।
  • प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान में भारत सरकार की दिलचस्पी लेने  के लिए पीएम मोदी शुक्रिया भी किया।

एक-दूसरे के सैनिक ठिकानों का इस्तेमाल कर सकेंगे भारत और अमेरिका

  • आपको बता दें कि तीन दिन पहले भी जर्मनी में पाकिस्तान के खिलाफ  नारेबाजी हुई थी।
  • प्रधानमंत्री मोदी  ने बीते 15 अगस्त को लाल किले से दिए भाषण में बलूचिस्तान की आजादी का जिक्र किया था।
  • इसी कारण बलूच लोगों ने भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन लगातार बढ़ा दिए हैं।
  • इसके साथ ही बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी लहराया गया था।
  • प्रदर्शनकारियों ने बलूचिस्तान के पाक के खिलाफ जंग में शहीद हुए नेता अकबर बुगती के साथ पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर प्रदर्शन किया था।

वीरेन्द्र कपूर की पुस्तक में पीएम मोदी के इस राज़ का हुआ खुलासा !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें