बीते दिन भारत द्वारा POK में घुसकर 38 आतंकवादियों को ख़त्म कर दिया गया था। पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक कदम का पूरे देश ने समर्थन किया है।
बलूच नेताओं का मिला समर्थन :
- बलूचिस्तान के राष्ट्रवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है।
- बलूच नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक को आगे भी जारी रखने की बात भारत से कही है।
- उन्होंने कहा कि भारत को POK में यह सर्जिकल स्ट्राइक बहुत पहले ही करना चाहिए था।
- सभी जानते है कि आतंकवाद का जन्म और पालन पोषण पाकिस्तान में होता है।
- पाकिस्तानी सरकार इन आतंकवादियों को खुद सुरक्षा प्रदान करती है।
यह भी पढ़े : पटना हाई कोर्ट ने रद्द किया कानून, बिहार में शराब अब बंद नहीं!
- भारत के इस ऐतिहासिक कदम पर हम पूरे दिल से भारत का समर्थन करते हैं।
- दुनिया भर में शांति की स्थापना के लिए आतंकवाद का खात्मा बहुत जरुरी है।
- आतंकवाद एक कैंसर की तरह पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है।
- सभी को पता है कि उरी में हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान था।
- इस कारण भारत के पास हमले का जवाब देने की सही वजह भी थी और उसने जवाब भी दिया।
- बलूचिस्तान के राष्ट्रवादी नेता मजदक दिलशाद बलूच ने भारत से रावलपिंडी पर भी ऐसी ही स्ट्राइक करने को कहा है।
यह भी पढ़े : उरी का बदला: पैरा कमांडो ने मार गिराए 50 से ज्यादा आतंकी!