नोटबंदी के बाद से लाखों लोग डिजिटल पेमेंट का उपयोग और नेट बैंकिंग कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप अॉनलाइन बैंकिंग करते है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। खबर है कि देश के लगभग एक करोड़ बैंक खातों का डेटा लीक हो चुका है। बैंक अकाउंट्स से जुड़ी सभी जानकारी ऑन सेल हैं।

पुलिस की जांच में हुआ खुलासा:

  • टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने बैंक के संबंध में एक जांच किया, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है।
  • खबर के मुताबिक एक करोड़ भारतीयों के बैंक खाते का प्रति व्यक्ति का आंकड़ा सिर्फ 10 या 20 पैसे में बेचा जा रहा है।
  • पुलिस ने बैंक से संबधित अकाउंट्स की जानकारी बेचने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया।
  • पुलिस को पता चला कि बेची जा रही जानकारी में अकाउंट्स होल्डर का नाम, कार्ड नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर शामिल है।
  • इस संबंध में पुलिस को डेटा भी मिला है जिसकी साइज 20 जीबी से ज्यादा है।

80 साल बुजुर्ग के क्रेडिट कार्ड से गायब हुए 1.46 लाख :

  • बता दें कि बैंक से जानकारी लीक होने का खुलासा क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख गायब होने के बाद हुआ।
  • दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाली 80 साल की बुजुर्ग महिला के क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपए उड़ गए।
  • इसी संबंध में बुजुर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
  • इसी केस की जांच करते हुए पुलिस ने बैंक अकाउंट्स की जानकारी बेचने वाली मॉड्यूल का सुराग पाया।
  • पुलिस जब मामले की तह तक पहुंची तब पता चला की 1 करोड़ बैंक खातों की जानकारी ऑन सेल भी है।

     एक व्यक्ति हुआ गिरफ्तार :

  • बैंक अकाउंटस् का डेटा लीक मामले में पुलिस ने पूरन गुप्ता नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की है।
  • गिरफ्तार पूरन ने इस बाबत पुलिस के सामने कई बड़े खुलासे भी किए हैं।
  • उसने कहा कि केवल 10 से 20 हजार रुपए में ही वो 50 हजार लोगों का बैंक डेटा बेच देता था।
  • हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में कर रही है।
  • जिससे की इसके पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें