22 अगस्त को बैंक कामकाज बंद रह सकता है। देशभर के बैंकों के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे है। केंद्र सरकार के बैंकिंग सेक्टर में सुधार के प्रस्ताव का विरोध में बैंक कर्मचारी हड़ताल कर रहे है।
बैंक का कामकाज रहेगा ठप्प-
- यूनियम फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 22 अगस्त को बैंको की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
- यूएफबीयू ने कहा कि आगामी मंगलवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी।
- क्योंकि मुंबई में इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के साथ उसकी बातचीत बेनतीजा रही है।
- बता दें कि यह फोरम देश के बैंकिंग क्षेत्र की नौ यूनियनों का संघ है।
UFBU ने किया राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान :
- बैंकिंग सेक्टर के सुधार तथा अन्य मुद्दों के विरोध में यूएफबीयू ने 22 अगस्त को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
- ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी. एस. वेंकटचलम ने बड़ी बातें कही है।
- उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कुछ सकारात्मक (बातचीत में) नहीं निकला।
- आगे कहा कि इसलिए हम 22 अगस्त को घोषित हड़ताल पर कायम हैं।
यह भी पढ़ें:
स्विस बैंक में जमा कालेधन का भारत में आएगा नोटिफिकेशन!