[nextpage title=”bar dancer shot ” ]

पंजाब के बठिंडा में शनिवार रात एक शादी समारोह में स्टेज पर डांस कर रही गर्भवती डांसर की गोली लगने से मौत हो गई। आशीर्वाद पैलेस में हुए इस कार्यक्रम में 4 लड़कियां स्टेज पर डांस कर रही थीं, तभी अचानक से एक डांसर को गोली लगी। इससे पहले कि स्टेज पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, डांसर ने अपना दम तोड़ दिया।

अगले पेज पर देखिये वीडियो….

[/nextpage]

[nextpage title=”bar dancer shot ” ]

https://www.youtube.com/watch?v=6M5ydrPi4Uo

  • घटना बठिंडा के आशीर्वाद पैलेस में शनिवार रात करीब 12 बजे हुई।
  • यहाँ पर हुए एक शादी समारोह में चार लड़कियां स्टेज पर डांस कर रहीं थीं।
  • तभी वहाँ मौजूद रहे किसी शख्स ने डांस कर रही एक लड़की पर गोली चला दी।
  • शादी समारोह में मौजूद रहे किसी शख्स ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया।
  • प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ शादी में स्टेज पर आर्केस्ट्रा की 4 डांसर डांस कर रही थीं।
  • इस दौरान एक युवक पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर रहा था, तभी गोली गर्भवती डांसर को लग गई।
  • अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • मृत लड़की का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।
  • आसपास खड़े लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी युवक पिस्तौल को मौके पर फेंककर भाग गया।
  • इस घटना के विरोध में लोगों ने बठिंडा मानसा हाइवे पर जमकर तोड़फोड़ भी की।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें