पश्चिम बंगाल में विपक्ष को ध्वस्त करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम कर सभी सातों नगर निकायों में जीत हासिल की है। भाजपा गुरुवार को हुई मतगणना में वाम मोर्चे की जगह प्रमुख विपक्षी दल के तौर पर उभरी है लेकिन वह भी तृणमूल से बेहद पीछे है।

यह भी पढ़ें… नगर निकाय चुनावों के लिए अधिकारियों ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग!

टीएमसी ने हासिल की बड़ी जीत :

  • राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में फैले कुल 148 वार्डो में से तृणमूल कांग्रेस ने 140 वार्डो में जीत हासिल की है।
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महज छह वार्ड में जीत मिली है।
  • वाम मोर्चे के सहयोगी फारवर्ड ब्लॉक को एक वार्ड में जीत मिली है।
  • साथ ही एक में निर्दलीय उम्मीदवार जीता है।

यह भी पढ़ें… 16 नगर निगमों में होगा इस बार महापौर का चुनाव!

माकपा हासिल नही कर पाई एक भी सीट :

  • रविवार को नगर निकाय चुनाव संपन्न हुआ।
  • जिसमें वाम मोर्चे की अगुवाई करने वाली मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस को एक भी जगह जीत नहीं मिली है।
  • पूर्वी मिदनापुर जिले के हलदिया में सभी 29 वार्डो व पंसकुरा नगर निगम के 18 में से 17 वार्ड TMC की झोली में गए हैं।
  • भाजपा ने पंसकुरा के एक वार्ड में जीत दर्ज की है।
  • इन दो नगर निकायों के ज्यादातर इलाकों में दूसरे स्थान पर रही है।

यह भी पढ़ें… भाजपा-माकपा केरल में बंद करे हिंसा: कांग्रेस

घूपगुरी नगर पालिका पर टीएमसी का कब्जा :

  • जलपाईगुड़ी जिले के घूपगुरी नगर पालिका के 16 वार्डो में से 12 में जीत हासिल कर टीएमसी फिर सत्ता में लौटी।
  • यहां बाकी की चार सीटें भाजपा के खाते में गई।
  • बीरभूम जिले के नलहाटी नगर पालिका में तृणमूल को 16 में से 14 वार्ड मिले।
  • यहां फारवर्ड ब्लॉक एक वार्ड में और एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा।

यह भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल: माकपा ने बीफ फेस्टिवल आयोजित करने से की तौबा!

बुनियादपुर में टीएमसी ने जबर्दस्त जीत दर्ज की :

  • दक्षिणी दिनाजपुर जिले के बुनियादपुर नगरपालिका चुनाव में पहली बार चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने जबर्दस्त जीत दर्ज की।
  • यहां तृणमूल को 14 में से 13 वार्ड में जीत मिली और भाजपा को एक में।
  • पश्चिमी जिले बर्दवान में दुर्गापुर नगर निगम में तृममूल को सभी 43 वार्डो में जीत मिली।
  • कांग्रेस के पूर्व गढ़ नादिया जिले के कोपर्स कैंप नोटिफाइड अथॉरिटी में भी तृणमूल को सभी 12 वार्डो में जीत हासिल हुई।

यह भी पढ़ें… भाजपा में मलाई खाने वाले कार्यकर्ता : कांग्रेस

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें