बेंगलूरू जेल की भारतीय पुलिस सेवा की सीनियर अधिकारी डी. रूपा का सोमवार को तबादला कर दिया गया है। डी. रूपा बेंगलुरू के केंद्रीय कारागार में शशिकला के खिलाफ बडा़ खुलासा करने और भारी अनियमितताओं का पदार्फाश करने के बाद सुर्खियों में आई।

यह भी पढ़ें… शशिकला जेल में ले रहीं 5 स्टार पकवान का मजा!

सीनियर अधिकारी डी. रूपा का हुआ तबादला :

  • सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी डी. रूपा का सोमवार को तबादला कर दिया।
  • डी. रूपा कर्नाटक 2000 बैच की आईपीएस अॉफिसर हैं।
  • राज्य के कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
  • आदेश के अनुसार, डी. रूपा, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को तत्काल प्रभाव से हटाया गया।
  • उन्हें ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा के आयुक्त आईपीएस ए.एस.एन मूर्ति के स्थान पर भेजा गया।
  • अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में स्थानांतरित किया गया।
  • राज्य सरकार ने रूपा के साथ ही चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला किया है।

यह भी पढ़ें… ज़मानत के बाद TTV दिनकरण चिनम्मा से मिलने पहुंचे बेंगलुरु!

डी.रूपा ने किया था रिश्वत का बड़ा भाड़ांफोड़ :

  • रूपा ने बीते सप्ताह बेंगलूरू की सेंट्रल जेल में बंद अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK) प्रमुख वीके शशिकला को लेकर पड़ा पर्दाफाश किया था।
  • उन्होंने शशिकला द्वारा जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए जेल अधिकारियों को रसोईघर बनवाने के लिए 2 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें… बेंगलुरु: झील से निकल रहा सफ़ेद ज़हर, सड़कों पर आया झाग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें