आज सुबह भारत की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर शानदार समारोह में भारत पर्व की शुरुआत हुई। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने हवा में गुब्बारे छोड़कर समारोह की शुरुआत की। इस पूरे हफ्ते चलने वाला यह भारत पर्व 18 अगस्त तक प्रस्तावित है।

  • मुख्य तौर पर भारत के लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए भारत पर्व की शुरुआत की गई है।
  • इस शुभ अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, पर्यटन मंत्री महेश शर्मा  मौजूद रहे।
  • इसके साथ ही सूचना प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी
  • भारत पर्व के लिए भारत के 17 राज्यों की कला और संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए पवेलियन सजाये गए हैं।
  • इसके तहत कई तरह के हैंडीक्राफ्ट और कपड़े बेचे जायेंगे।
  • इसके साथ ही यहाँ भिन्न-भिन्न राज्यों के खानपान के स्टॉल भी लगाए गए हैं।
  • लेकिन इन सभी के होते हुए भी दिल्ली का कोई भी खानपान का स्टॉल भारत पर्व में नहीं है।

प्रधानमंत्री ने काशी के 500 ग्राम प्रधानों को भेजा निमंत्रण, दिखाई दिल्ली!

पर्यटन मंत्री ने कहा :

  • महेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर देश भर से आये लोक कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
  • इससे हमारी आजादी के 70 साल के जश्न की शोभा और ज्यादा बढ़ गयी हैं।
  • उन्होंने कहा कि आज इतने खूबसूरत मौसम के बीच भारत पर्व को लेकर लोगों में गज़ब का उत्साह दिख रहा है।

ट्रेनों में`रेल नीर`बिकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें