मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने राज्य में व्याप्त ‘घोटालों’ के खिलाफ पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में 10 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और इस पर पर्दा नहीं डाला जा सकता। आगे कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल प्रवास पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी और सरकार ऐसा जश्न मना रही है, जैसे प्रदेश में ‘राम राज्य’ हो।

यह भी पढ़ें… भोपाल में BJP नेताओं से मिलेंगे अमित शाह!

कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर लगाया गंभीर आरोप :

  • कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय से प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला।
  • यह मार्च रोशनपुरा में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर समाप्त हुआ।
  • इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है।
  • उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं ‘भ्रष्टाचार न करेंगे और न करने देंगे।
  • लेकिन मध्य प्रदेश में उनके इस संकल्प का उल्टा ही अर्थ है कि भ्रष्टाचार करेंगे और करने देंगे।

यह भी पढ़ें… 3 दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे अमित शाह!

 भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए खूब घोटाले :

  • नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में खूब घोटाले हुए हैं।
  • व्यापमं महाघोटाले ने मध्य प्रदेश को न केवल पूरे देश में, बल्कि दुनियाभर में बदनाम किया।
  • प्रदेश की शिक्षा और रोजगार व्यवस्था को कलंकित किया।
  • लाखों मेधावी छात्र-छात्राओं एवं बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।
  • शिवराज सिंह के इस कृत्य को प्रदेश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने किसानों को भी धोखा दिया।
  • सिर्फ होशंगाबाद जिले में ही किसानों के नाम पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद में 125 करोड़ का घोटाला सामने आया है।

यह भी पढ़ें… 18 अगस्त से भोपाल दौरे पर अमित शाह, तैयारियां जोरों पर!

तीन दिवसीय दौरे पर हैं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष :

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भोपाल प्रवास का दूसरा दिन है।
  • वह आज पार्टी के विभिन्न मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारियों की बैठक के अलावा साधु संतों से भी मिलेंगे और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • बता दें कि अमित शाह भोपाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

यह भी पढ़ें… 4 साल बाद JDU की हुई NDA में वापसी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें