कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी के करीबी नेता टॉम वडक्कन ने थामा बीजेपी का दामन

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी में आने पर उनका स्वागत किया। टॉम वडक्कन केरल के त्रिशूर जिले से आते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। दिग्गज कांग्रेसी नेता टॉम वडक्कन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। टॉम वडक्कन ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद जिस तरह कांग्रेस ने सवाल खड़े किए उससे वह काफी नाराज़ हैं।

  • उन्होंने कहा कि पार्टी का रुख देश के खिलाफ होता जा रहा था।
  • इसलिए उन्होंने छोड़ने की ठानी।
  • वडक्कन बोले कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति से काफी प्रभावित हैं।
  • यही कारण है कि भाजपा में शामिल होने पर वह काफी खुश हैं।
  • उन्होंने इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की भी तारीफ की।
  • उन्होंने कहा कि अब बात विचारधारा की नहीं बल्कि देशप्रेम की है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सहायक रहे है टॉम वडक्कन

टॉम वडक्कन काफी लंबे से कांग्रेस में रहे हैं, वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सहायक रहे हैं। वडक्कन लंबे समय तक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद भी वह उनके करीबी माने जाते हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद टॉम वडक्कन ने कहा, ‘मैंने 20 साल कांग्रेस को दिए। कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति हावी है। पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस के रुख से मैं काफी दुखी हूं।

  • कांग्रेस पुलवामा हमले पर राजनीति कर रही है।
  • मैं भारी मन से कांग्रेस को छोड़ रहा हूं।
  • उन्होंने कहा कि जब आप देश की सेनाओं पर सवाल उठाते हैं तो इससे दुख होता है।
  • कांग्रेस और छोड़ना और बीजेपी में शामिल होना विचारधारा की बात नहीं है, यह देश प्रेम की बात है।
  • टॉम वडक्कन पूर्व पीएम और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी के सहायक भी रहे हैं।
रिपोर्ट:- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें