भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 58 किलोग्राम चरस बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के जवानों ने यह सफलता हासिल की।

58 किलोग्राम चरस मिला-

  • भारत-नेपाल सीमा पर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने एक कार से 58 किलोग्राम चरस बरामद किया।
  • बताया जा रहा है कि बरामद किये गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 8.70 करोड़ रुपये है।
  • एसएसबी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी।
  • उन्होंने बताया कि सूचना थी कि मादक पदार्थो की एक बड़ी खेप नेपाल से बिहार की सीमा में पहुंचने वाली है।
  • इसी सूचना के आधार पर एसएसबी के जवानों ने कई स्थानों पर वाहनों की जांच की।

तस्कर कार को छोड़कर फरार-

  • एसएसबी 40वीं बटालियन के उप सेनानायक अजय कुमार रजक ने मामले की जानकारी दी
  • उन्होंने बताया कि भसुरारी गांव के पास पुलिस बल को देखकर तस्कर अपनी कार को छोड़कर फरार हो गए।
  • उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान इंडिका कार जब्त की गई।
  • कार से 58 किलोग्राम चरस जब्त किया गया।
  • जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 8.70 करोड़ रुपये आंकी गई है।
  • उन्होंने बताया कि कार के मालिक के संबंध में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें