पटना में लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ महारैली करने वाली है। इसके साथ ही राजद ने भाजपा के खिलाफ कई पोस्टर छपवाए है। लेकिन राजद बीजेपी और जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोले इससे पहले ही सोशल मीडिया पर राजद की बड़ी चूक सामना आई।

राजद ने की ‘गलती से मिस्टेक’-

  • बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की होने वाली महारैली की तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से जुटें है।
  • महागठबंधन टूटने के बाद सत्ता से बाहर हुई राजद ने जदयू और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
  • इस बीच कुछ राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ महारैली के लिए बड़े-बड़े पोस्टर भी छपवाए है।
  • लेकिन इन पोस्टरों में राजद की एक बड़ी गलती सामने आई है।

rjd

  • इस पोस्टर में राजद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर लगी है।
  • इस पोस्टर में लिखा है ‘देश बचाओं, भाजपा बचाओं महारैली’।
  • बता दें कि इस पोस्टर को लेकर ‘राष्ट्रीय जनता दल’ की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
  • हालाँकि यह पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें: भाजपा शासित राज्यों में ज्यादा हो रही अपराध की घटनाएं : लालू यादव

यह भी पढ़ें: नीतीश से ज्यादा कौन समझता है ‘भोग’ का मतलब : लालू यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें