अच्छे दिन के नाम पर तीन साल बीत गये, लेकिन बीजेपी सरकार ने कुछ नहीं किया। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यह बात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘बीजेपी भगाओ, देश बचाओ’ रैली में कही है। आगे वह विरोधियों को ललकारते हुए कहीं कि जो हमसे टकराएगा, वो चूर चूर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें… नोटबंदी के नाम पर गरीबों को लूटा गया : जयंत चौधरी

रैली में गरजीं ममता बनर्जी :

  • ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग बहुत देर से बैठे हैं और सुन रहे हैं।
  • इसका मतलब है कि आप दिल से इस संबोधन को सुन रहे हैं।
  • बिहार की बाढ़ पीड़ित जनता के लिए सीएम ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया।
  • आगे ममता बनर्जी बोलीं कि हम जनता की आवाज हैं।
  • उन्होंने कहा कि लालू यादव जो भी करेंगे, हमारी टीएमसी पार्टी उनका पूरी तरह से समर्थन करेगी।
  • ममता ने विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि जो हमसे टकराएगा, वो चूर चूर हो जाएगा।
  • इस ममता ने नारा लगाया- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखते हैं जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है।
  • आगे नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा लालू के नाम पर नीतीश कुमार ने वोट लिया और फिर धोखा दिया।

यह भी पढ़ें… रैली में जमकर बरसे लालू, कहा नीतीश का कोई उसूल नहीं

पंचकूला हिंसा का किया जिक्र :

  • सीएम ममता बनर्जी रैली में कहा कि मोदी सरकार ेक भी दंगा संभाल नही पा रही है।
  • इसका सबसे बड़ा उदाहरण पंचकूला हिंसा है।
  • उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों को गोली मार दी गई।
  • ममता ने कहा सब सहेंगे, मगर बीजेपी नही रहेगी और जो उनके साथ रहेगा, वह भी नहीं रहेगा।
  • उन्होंने कहा कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वहीं होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है।
  • मोदी सरकार बार-बार 2022 की बात करती है लेकिन पहले 2019 में तो जीत कर दिखाए।

यह भी पढ़ें… अब राष्ट्रीय स्तर पर बनेगा महागठबंधन : शरद यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें