बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली से पहले कार्यकर्ताओं ने स्टेनगन से फायरिंग की। साथ ही राजद कार्यकर्ताओं ने इनकम टैक्स और बेली रोड पर उत्पात मचाया। इस दौरान लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। बता दें कि सत्ता से बाहर होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ पटना में रैली कर रहा है।

यह भी पढ़ें… पटना: 27 अगस्त को राजद की ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली

रैली से पहले लालू यादव का बयान :

  • पटना में ‘भाजपा भगाओ-देश बचाओ’ रैली से पहले लालू यादव ने बयान दिया।
  • पलटू राम की वजह से हम सरकार से बाहर हैं।
  • अब नीतीश कुमार भी हमारे निशाने पर।
  • तीन महीने पहले किया था रैली का अभियान।
  • अब हमारे पास ज्यादा मुद्दे हैं।
  • नोटबंदी, GST, बेरोजगारी के खिलाफ रैली का ऐलान किया था।

यह भी पढ़ें… वीडियो: लालू प्रसाद यादव की रैली के पहले लगे बार बालाओं के ‘ठुमके’!

रैली में शामिल होंगे विपक्ष के नेता :

  • गांधी मैदान में आयोजित जन रैली में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे।
  • इस दौरान अखिलेश रैली को संबोधित भी करेंगे।
  • रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का रिकॉर्डेड भाषण चलेगा।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रैली में मौजूद रहेंगी।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती निजी कारणों से रैली में शामिल नही होंगी।

यह भी पढ़ें… 27 अगस्त की रैली के पहले आया मुलायम सिंह का ‘बड़ा बयान’!

राजद दिखाएगी रैली में ताकत :

  • गांधी मैदान में आयोजित जन रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तेजस्वी यादव अपनी ताकत दिखाएंगे।
  • सुबह से ही गांधी मैदान में समर्थकों का हुजूम उमड़ रहा है।
  • इस रैली में  JDU के बागी नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
  • JDU ने कहा है कि अगर शरद यादव रैली में जाएंगे तो उन्हें पार्टी से अलग समझा जाएगा।

यह भी पढ़ें… 27 अगस्त की रैली के बाद इस जिले में ‘जाएँगे’ अखिलेश!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें