बिहार स्थित वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया जबकि मृतक लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार की है घटना-

  • नेशनल हाईवे 77 पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ।
  • इस हादसे में एक ऑटो और बस की टक्कर हो गई।
  • यह भिडंत काफी ज़ोरदार और भयानक थी।
  • इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की इस एक्सीडेंट में 10 लोगों की जान चली गई।
  • हादसे में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए है।
  • बताया जा रहा है कि बस पटना से मुजफ्फरपुर जा रही थी।
  • लेकिन नेशनल हाईवे 77 पर बस ऑटो से टकरा गई।

बचाव कार्य शुरू-

  • बिहार के नेशनल हाईवे 77 पर हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस को सूचित किया गया।
  • पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
  • बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे है।
  • घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
  • पुलिस ने मृतक लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: वीडियो: खूबसूरती देखने के चक्कर में हो गया एक्सीडेंट!

यह भी पढ़ें: कानपुर: एक्सीडेंट में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें