हाल ही में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जहाँ एक ओर अमेरिका और रूस भारत के समर्थन में उतरे वहीं दूसरी ओर चीन ने पकिस्तान का साथ देकर अपनी मंशा सिद्ध कर दी है।

देश में चली बहिष्कार की हवा :

  • चीन ने पाकिसान का साथ देकर आतंकवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया है।
  • चीन के इस कदम के बाद से पूरे भारत में चीन के बने उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम चल पड़ी है।
  • बताया जा रहा है कि बिहार सबसे पहला प्रदेश है जिसने इस मुहिम में हिस्सा लिया है।
  • आपको बता दें कि बिहार के औरंगाबाद स्थित एक गाँव के कोर्ट ने एक आदेश जारी किया है।
  • इस आदेश में चीन के बने उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कही गयी है।
  • इसके साथ ही यह आदेश ना मानने वालो को सज़ा के तौर पर जुर्माना भरने की बात भी कही गयी है।
  • आपको बता दें कि इस गाँव में लगभग 10,000 लोग रहते हैं।
  • गाँव की सरपंच गुड़िया देवी के अनुसार उन्होने सभी निवासियों के साथ एक बैठक की।
  • इस बैठक का मुद्दा भारत के दुशमन चीन को भारत में बहिष्कृत करने का था।
  • जिसके बाद यह तय हुआ कि चीन से आने वाले सभी उत्पादों को ना खरीदा जायेगा ना बेचा जाएगा।
  • बिहार के इस छोटे से गाँव की यह पहल करोड़ो के लिए देश प्रेम का एक सन्देश है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें