बिहार में सुशील कुमार मोदी ने डिप्टी सीएम का पदभार संभाला। सचिवालय में अधिकारियों ने सुशील मोदी का स्वागत किया। साथ ही सुशील मोदी ने वित्त विभाग कार्यालय का कार्यभार भी संभाला।

मोदी को मिली वित्त, वाणिज्य कर और वन विभाग की जिम्मेदारी-

  • बिहार में नीतीश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री पद संभाला।
  • 29 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए विभागों का बंटवारा किया गया था।
  • उपमुख्यमंत्री बने सुशील कुमार मोदी को वित्त, वाणिज्य कर और वन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
  • आज उपमुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम का पदभार संभाला।
  • जब डिप्टी सीएम सचिवालय पहुंचे तो अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
  • साथ ही सुशील मोदी ने वित्त विभाग कार्यालय का कार्यभार भी संभाला।
  • नीतीश मंत्रिमंडल के कई नेताओं ने आज अपन-अपना पदभार संभाला है।
  • इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि विकास हमारी मुख्य प्राथमिकता है।
  • आगे उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रखेंगे, कोई भी बख्शा नहीं जायेगा।

26 मंत्रियों ने ली थी शपथ-

  • नीतीश मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से 11 विधायकों को जगह मिली
  • जबकि जनता दल (यूनाइटेड) से 14 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से एक विधायक और विधान पार्षद को जगह दी गई।
  • लोजपा कोटे से मंत्री बने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार को अब नहीं चाहिए प्रशांत किशोर की सलाह!

यह भी पढ़ें: बिहार: नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 26 मंत्रियों ने ली शपथ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें