पडोसी देश नेपाल और पड़ोसी राज्य बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से बिहार बेहाल है। बाढ़ से अब तक राज्य में 72 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही बाढ से 14 जिलों की 73.44 लाख आबादी प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़ें… नेपाल ने गोरखपुर में बंद कराये कई स्कूल!

राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं लोग :

  • बाढ़ के कारण 14 जिलों के 110 प्रखंड और 1,151 पंचायत प्रभावित हुए हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य तीव्र स्तर पर किया जा रहा है।
  • 2.74 लाख लोगों को अब तक बाढ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
  • बता दें कि 1.16 लाख व्यक्ति 504 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

यह भी पढ़ें… महिला ने बोट में ही दिया एक जिंदगी को जन्म!

कुछ जिलों में कम हो रहा पानी का स्तर :

  • सूबे के कुछ जिले पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में पानी का जलस्तर कम हो रहा है।
  • किशनगंज शहर में बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे उतर रहा है।
  • पानी कम होने के साथ लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है।
  • किशनगंज और अररिया को जोड़ने वाली सड़क बह गई है, दोनों जगहों का संपर्क टूट गया है।
  • आलम ये हैं कि लोगों के लिए सिर्फ नाव ही एक सहारा है।

यह भी पढ़ें… बिहार को विशेष पैकेज मिलने की संभावना: केसी त्यागी

कटिहार, पूर्णिया में हालात बेकाबू :

  • बाढ़ के कारण कटिहार और उस दिशा के दूसरे इलाक़ों की ओर बढ़ रहा है।
  • कटिहार जिले में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है।
  • जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर सनौली प्रखंड के बेलवा गांव में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई है।
  • मंगलवार रात से इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है।
  • स्थिति ये है कि राज्य मार्ग के किनारे बसे परिवारों पर आफत आ गई है।
  • बाढ़ की वजह से घरों में रखा अनाज डूब गया है, जिसकी वजह से लोग भूखे हैं, लेकिन यहां प्रशासन का कोई इंतजाम नहीं दिखा।
  • उत्तरी बिहार के पूर्णिया जिले में भी बाढ़ से हालात बेकाबू हैं।
  • यहां निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है. लोग घरों में फंसे हैं और पानी घटने का इंतजार कर रहे हैं।
  • नदी के किनारे बसे रिहायशी इलाकों में पानी घुस चुका है।
  • रिहायशी इलाकों के लोगों को पीने के पानी और खाने की दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें… बिहार में स्थिति गंभीर, 70 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें