बिहार में बाढ़ ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। बाढ़ से जान-माल दोनों को नुकसान हो रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम से मांग मदद-

flood

  • राज्य में बाढ़ से हालत अभी और भी भयावह होने की आशंका जतायी जा रही है।
  • अलग-अलग जगहों पर हुई घटना में करीब 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • उच्चाधिकारियों के साथ नीतीश ने बाढ़ के हालात की समीक्षा की।
  • बाढ़ के बढ़ते कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है।

राजनाथ सिंह ने फ़ोन पर लिया स्थिति का जायजा-

flood

  • केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर नीतीश कुमार से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की।
  • राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पहले ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच चुका है।
  • केंद्र पहले से ही जारी राहत और बचाव कार्यो में सहायता के लिए अतिरिक्त एनडीआरएफ टीमों को बिहार भेज रहा है।
  • गृह मंत्रालय के मुताबिक, पूर्णिया जिले में ढेंगराघाट में महानंदा नदी खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही है।

यह भी पढ़ें: देश बाढ़ से बेहाल है और मोदी सरकार सो रही है : कांग्रेस

यह भी पढ़ें: अचानक आई बाढ़ में टैंकर लेकर फंसा ड्राइवर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें