प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। यहाँ पीएम मोदी ने क्षतिपूर्ति, राहत और पुर्नवास के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

पीएम मोदी ने 500 करोड़ रूपये की सहायता राशि की घोषणा-

  • पीएम मोदी ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करने के लिए पूर्णिया पहुंचे।
  • प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर हवाईअड्डे पहुंचे।
  • यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उनका स्वागत किया।
  • बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीएम मोदी ने 500 करोड़ रूपये की सहायता राशि की घोषणा की।
  • साथ ही उन्होंने नुकसान के आंकलन के लिए एक केंद्रीय टीम भेजने का भी आश्वासन दिया।
  • पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रूपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया।
  • गौरतलब है कि राज्य के 19 जिलों के 186 प्रखंडों की 1़61 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
  • बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 418 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: बिहार: बाढ़ से बिगड़े हालात का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी

यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का कहर, बारिश के कारण बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें