बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने की खबर सामने आने के बाद से सूबे में बयानों की जंग तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राज्य सरकार के एक मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से, जो तटबंध निर्माण का हज़ारों करोड़ खा गए?

यह भी पढ़ें… RSS की समन्वय बैठक में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी

एक के बाद ट्वीट कर लालू ने नीतीश सरकार को घेरा :

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा।
  • ट्विटर पर लिखा, “नीतीश बताएं कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से, जो तटबंध निर्माण का हजारों करोड़ रुपये खा गए।”
  • लालू यहीं नहीं रुके, एक अन्य ट्वीट में लालू ने अपने खास अंदाज में कटाक्ष किया।
  • कटाक्ष करते हुए लिखा, बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है, नीतीश की थोड़े है।
  • नीतीश तो नैतिकता के नशे में मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त हैं। जय हो चूहा सरकार की!
  • एक अन्य ट्वीट में लालू ने लिखा, हजारों टन शराब गायब -चूहे जिम्मेदार।
  • बाढ़ में हजारों लोग मरे -चूहे जिम्मेदार।
  • मानो ये चूहे ना हुए, नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए!
  • लालू यादव आगे एक ट्वीट में लिखा, गजब रे गजब भाई! क्या आप जानते हैं, बिहार में बाढ़ चूहों के कारण आई।
  • यदि नहीं, तो पता करिए, नीतीश बताएंगे कि चूहे कैसे बिहार में बाढ़ लेकर आए।

यह भी पढ़ें… मात्र 3 सेंटीमीटर की बारिश में पानी-पानी हुआ बेंगलुरू

बिहार में बाढ़ चूहों के कारण आई :

  • उल्लेखनीय है कि बिहार के जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह ने बिहार में तटबंध में बाढ़ के रिसाव का बड़ा कारण चूहे को मानते हुए चूहे को ही बाढ़ का प्रमुख कारण बताया था।
  • इस बयान के बाद विपक्षी दल के लोग लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

यह भी पढ़ें… सेना ने लिया लेफ्टिनेंट फैयाज का बदला, आतंकी इशफाक को किया ढेर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें