बिहार की राजधानी पटना के मरांची थाना क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करने गए एक ही परिवार के छह लोग डूब गए। इनमें से चार लोगों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें… बागपत में नाव पलटने से 22 की मौत, सड़कों पर उपद्रव कर रहे ग्रामीण

गंगा नदी में 6 डूबे, 4 का शव बरामद :

  • पटना में मरांची थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के छह लोग गंगा नदी में स्नान करने गए थे।
  • पुलिस के अनुसार, मरांची गांव के रहने वाले पवन सिंह अपने पोते-पोती के साथ घर के पास ही गंगा नदी में स्नान करने गए थे।
  • स्नान के दौरान ही पंकज की पोती मृदुला गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।
  • उसे बचाने में पवन सहित अन्य लोग भी गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
  • पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से चार लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं।
  • जबकि दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
  • उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पवन सिंह (60), काजल (13), मृदुला (11) और मौला (10) के रूप में की गई है।
  • दो लापता बच्चों की तलाश जारी है।
  • घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें… ट्रेन से उतारे गये गांधी की धरती पर पड़ी बुलेट की नींव : रेलमंत्री

यूपी में नाव पलटने की 22 की मौत :

  • बिहार में गंगा नदी हादसे के पहले आज सुबह नाव पलटने से 6 लोगों की मौत की खबर उत्तर प्रदेश से आई।
  • बागपत जिले में यमुना नदी में एक नाव के नदी में डूबने से अब तक 22 लोगों की मौत की खबर है।
  • इस हादसे में कई लोग लापता हैं, इस नाव में लगभग 60 लोग सवार थे।
  • पुलिस के मुताबिक यमुना में नाव पलटने से 10 से अधिक लोगों की मौत की बात सामने आ रही है।
  • लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचे चुकी है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें… बागपत नाव हादसा: मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें