बिहार में छठी बार मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने वाले नीतीश कुमार और उनकी सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। अब बारी है मंत्रिमंडल विस्तार की। खबरों की माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार 3 बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

नई सरकार का विस्तार-

  • बिहार में आज होगा नई सरकार का विस्तार होगा।
  • इसमें भाजपा के मंगल पांडे, प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव के नामों पर मुहर लग चुकी है।
  • बताया जा रहा है कि शनिवार को करीब 3 बजे 14 से 16 मंत्री शपथ लेंगे।
  • इस मंत्रिमंडल में जेडीयू-बीजेपी-एलजेपी और आरएलएसपी के विधायक होंगे।

जीतनराम मांझी हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल-

  • नीतीश मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझा भी शामिल हो सकते हैं।
  • इसके अलावा आरएलएसपी और एलजेपी से एक-एक मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते है।
  • जेडीयू की ओर से लल्लन सिंह, जयकुमार सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, रणवीर नंदन और पीके शाही शपथ ले सकते है।
  • बीते दो दिनों से राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी अस्पताल में भर्ती है जिन्हें आज छुट्टी मिल जाएगी।
    जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।

यह भी पढ़ें: नीतीश से ज्यादा कौन समझता है ‘भोग’ का मतलब : लालू यादव

यह भी पढ़ें: बगावत से परेशान कांग्रेस, 44 विधायकों को भेजा बेंगलुरु!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें