देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

मप्र में छाए बादल, मौसम हुआ सुहावना-

  • बुधवार की सुबह राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बादल छाने से से मौसम सुहावना है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के लगभग हर हिस्से में मानसून सक्रिय है।
  • मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है।
  • राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम लगातार बना हुआ है।
  • बुधवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बिहार में बारिश की संभावना-

  • बिहार में राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है।
  • मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे
  • साथ ही कुछ इलाकों में रुक-रुककर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।
  • बुधवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
  • अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

दिल्ली में भी मौसम सुहाना-

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश की वजह से बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा।
  • यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दिन में आंशिक बदली रहेगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि शाम या रात में हल्की बूंदाबांदी होने के साथ बदली छाए रहने की संभावना है।
  • अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है।
  • राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
  • जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
  • जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: बिहार : आकाशीय बिजली ने 24 घंटे में ली 26 की जान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें