बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच राज्य की प्रमुख नदियां बुधवार को भी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य सरकार बचाव एवं राहत कार्य का दावा कर रही है, लेकिन कई क्षेत्रों में अब तक राहत कार्य नहीं पहुंचने की शिकायत मिल रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार को बाढ़ सहायता राशि देने से मोदी सरकार ने किया इनकार !

प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा-

flood 5

  • पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, बिहार की कई प्रमुख नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
  • हालांकि राहत वाली बात यह है कि कोसी और गंडक के जलस्तर में कमी देखी जा रही है।
  • नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सहायक अभियंता शेषनाथ सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्तर 1़66 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया था,
  • जो 10 बजे घटकर 1़64 लाख क्यूसेक हो गया।
  • वाल्मीकिनगर बैराज में गंडक का जलस्तर सुबह 10 बजे 1़66 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया।
  • उन्होंने बताया कि दोनों नदियों के जलस्तर में कमी की संभावना है।
  • इधर, बागमती नदी डूबाधार, चंदौली, सोनाखान, ढेंग और बेनीबाद में।
  • जबकि कमला बलान नदी झंझारपुर और जानकीबियर क्षेत्र में खतरे के निशान को पार कर गई है।
  • अधवारा समूह की नदियां भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
  • महानंदा ढेंगराघाट और झाबा में लाल निशान के ऊपर बह रही है।

यह भी पढ़ें: ओड़िशा : बाढ़ से बहा रेलवे पुल, आवागमन पर लगी रोक!

70 लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित-

flood 6

  • राज्य के 13 जिलों के 98 प्रखंडों के करीब 70 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है।
  • आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, राज्य के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, मधेपुरा, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिले के 98 प्रखंड की 1,070 ग्राम पंचायतों की 70 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
  • बाढ़ के कारण कई प्रखंडों का सड़क सपंर्क जिला मुख्यालयों से कट गया है।
  • सड़कों पर बाढ़ का पानी बह रहा है।
  • आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक राज्यभर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में 343 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं,
  • जिनमें 93 हजार से ज्यादा बाढ़ पीड़ित शरण लिए हुए हैं और करीब ढाई लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
  • बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: बिहार: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित!

लोगों की मदद के लिए लगे हैं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के जवान-

flood 4

  • विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं।
  • उन्होंने हालांकि कहा कि बाढ़ का पानी नए इलाकों में भी फैल रहा है।
  • उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और सेना के जवानों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ से तबाही, राहत और बचाव कार्य जारी!

यह भी पढ़ें: बिहार की नदियों में उफान, स्थिति गंभीर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें