बिहार की सत्ता में बीजेपी के समर्थन के बाद एक बार नीतीश कुमार की वापसी हो चुकी है। आज सुबह 10 बजे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि नीतीश कुमार छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिए। उनके साथ सुशील मोदी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। नई सरकार 28 जुलाई यानी कल विश्वास मत हासिल करेगी।

यह भी पढ़ें… बिहार में NDA की सरकार, मुख्यमंत्री होंगे नीतीश कुमार!

चार साल बाद आई बिहार में बीजेपी की सरकार :

  • बिहार में चार बाद एक बार फिर BJP-NDA की सरकार आई है।
  • नीतीश ने इस बार महागठबंधन से नाता तोड़ कर एनडीए के समर्थन से सरकार बनाई है।
  • वह बिहार में छठी बार बतौर मुख्यमंत्री पद का शपथ लिए हैं।
  • नीतीश कुमार बरली बार साल 2000 में मुख्यमंत्री बनें।
  • कल नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें… आरोप पर सफाई देने को कोई तैयार नहीं था- नीतीश कुमार!

हालात नहीं थे काबू में:

  • नीतीश कुमार ने कहा कि जो चीजें कण्ट्रोल में नहीं है, उसके लिए मैं क्या कर सकता हूँ।
  • बिहार की बेहतरी के लिए काम करना है।
  • अलग स्टैंड लेने की जरुरत थी और मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुना।
  • अब इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं है।
  • मैंने वो जगह त्याग दी है और जिस तरीके से काम हो रहा था मैंने खुद को अलग कर लिया है।
  • राज्यपाल ने मेरे इस्तीफे को मंजूर कर लिया है।
  • जब तक कोई व्यवस्था नहीं होती तब तक कार्य करने के लिए कहा है।
  • उन्होंने कहा कि ज का चैप्टर एंड हो गया है।
  • जो सरकार है जिसका मैं नेतृत्व कर रहा था, उसमें मुश्किल हो गया था।
  • बिहार के लिए मेरा कमिटमेंट है और मैं बिहार के लिए कार्य करता रहूँगा।
  • मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूँ, मेरे लिए ये संभव नहीं है।
  • मैंने लालू यादव से कहा था कि जो भी आरोप लगे हैं, उसपर आप प्रतिक्रिया दीजिये।
  • जो भी आरोप लगे हैं, एक अवधारणा बनी है, उसके लिए बताना जरुरी है।
  • लेकिन वो भी नहीं हो पा रहा था और माहौल भी ख़राब हो गया था।
  • अगर हम कुछ भी काम करें लेकिन परिचर्चा में एक ही बात थी।

यह भी पढ़ें… आरोप पर सफाई देने को कोई तैयार नहीं था- नीतीश कुमार!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें