राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी इन दिनों अपने दोनों बेटे के लिए बहू की तलाश कर रहे है। लालू के जन्मदिन के मौके पर राबड़ी देवी ने बताया कि उन्हें अपने बेटों के लिए कैसी बहू चाहिए। उन्होंने कहा कि कहा कि उन्हें अपने बेटों के लिए मॉल और सिनेमा जाने वाली लड़की बहू के रूप में नहीं चाहिए।

मॉल जाने वाली बहू नहीं चाहिए-

  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी अपने दोनों बेटों तेज प्रताप और तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए बहू ढूंढ रहे है।
  • ऐसे में लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने बताया कि उन्हें अपने बेटों के लिए कैसी बहू चाहिए।
  • रविवार को लालू यादव के जन्मदिन पर  राबड़ी देवी ने बताया कि उन्हें मॉल और सिनेमा जाने वाली बहु नहीं चाहिए।
  • अपने आवास पर उन्होंने बताया कि वो ‘संस्कारी लड़की’ को बहू बनायेंगी।
  • आगे उन्होंने बताया कि उन्हें तेज़ प्रताप के लिए खासकर संस्कारी बहू चाहिए क्योंकि वो बहुत धार्मिक है।
  • राबड़ी देवी से जब पूछा गया कि उन्हें कैसी बहू की चाहिए तो उन्होंने कहा कि जैसे हम है हमें वैसी ही बहू चाहिए।

यह भी पढ़ें: लालू ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन, बधाई देने वालों का लगा तांता!

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में ओवल स्टेडियम के बाहर माल्या को देख लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें