राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पूरे देश में आज अफरातफरी का माहौल है। भाजपा शासित राज्यों में अपराध की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। लालू प्रसाद ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना आस्तीन के सांप से की। लालू यादव ने कहा कि उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर राजनीतिक आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के बड़े नोटों को बंद करने पर लालू प्रसाद यादव का पलटवार!

देश को बांटने की साजिश की जा रही-

  • राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना आस्तीन के सांप से की।
  • लालू ने कहा कि उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर राजनीतिक आत्महत्या कर ली है।
  • उन्होंने नीतीश पर एकबार फिर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया।
  • पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद को ‘जनादेश अपमान यात्रा’ के लिए रवाना करने से पूर्व पटना में लालू ने कहा कि आज देश को बांटने की साजिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप का लाइसेंस हुआ रद्द, बढ़ी मुश्किलें!

लालू ने लगाया नीतीश पर धोखा देने का आरोप-

  • नीतीश पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए लालू ने कहा कि जितने दिन हमारे साथ थे।
  • आगे उन्होंने कि नीतीश जितने दिन हमारे साथ थे, हमसे सटे रहे।
  • आज जब भाजपा के साथ हो गए, तो भाजपा के जयकारे लगा रहे हैं।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है
  • आगे उन्होंने कहा कि गठबंधन तोड़ने के लिए नीतीश कुमार भाजपा से ज्यादा दोषी हैं।
  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि बिहार में हमने कोई तोड़-फोड़ नहीं की, नीतीश ने खुद गठबंधन छोड़ा है।

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव की बेटी ने दिया बेटे को जन्म, सपा प्रमुख बने ‘परदादा’!

देश में अफरातफरी का माहौल-

  • लालू प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में आज अफरातफरी का माहौल है।
  • भाजपा शासित राज्यों में अपराध की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।
  • लालू ने कहा कि तेजस्वी जनादेश अपमान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार की सच्चाई को जनता के बीच पहुंचकर बताएंगे।
  • उन्होंने 27 अगस्त को पटना में राजद की रैली के विषय में कहा कि इस रैली में बिहार के सभी क्षेत्रों से लाखों लोग अपने खर्चे पर पटना पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने कभी नहीं मांगा तेजस्वी का इस्तीफा: लालू यादव

यह भी पढ़ें: नीतीश को शिव की तरह पूजा लेकिन वह भस्मासुर निकले- लालू यादव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें