बिहार के सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक राजद नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजद नेता की हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बदमाशों के शिकंजे में शहर, फिर की लूट विरोध में मारी गोली!

घर में घुसकर मारी गोली-

  • शेखपुरा गांव निवासी मिन्हाज खां अपने घर में सोए हुए थे।
  • तभी अपराधियों ने घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी।
  • गोले लगते ही घटनास्थल पर राजद नेता की मौत हो गई।
  • मृतक राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे और साथ ही युवा राजद के महासचिव भी थे।
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
  • पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतक के घर व उसके पास से जिंदा बम और पेट्रोल आदि भी बरामद किए गए हैं।
  • इस हत्या के पीछे पुलिस आपसी रंजिश की आशंका जता रही है।
  • इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी है।
  • बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें: प्रधान ने दोस्त की शादी में शामिल होने आये युवक को मारी गोली, मौत!

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े युवक को दौड़ाकर मारी गोली, ट्रॉमा में भर्ती!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें