बिहार के सृजन घोटाले की अहम कड़ी कल्याण विभाग के कर्मचारी महेश मंडल की अस्पताल में मौत हो गई। महेश को 13 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि महेश मंडल की किडनी ख़राब थी।

भागलपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में हुई मौत-

  • मायागंज अस्पताल में महेश मंडल का इलाज चल रहा था।
  • बताया गया कि हर तीन दिन बाद उसे डायलेसिस करवाना पड़ता था।
  • इसके अलावा वह कैंसर से भी ग्रसित था।
  • बीती रात भागलपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पातल में उसकी मौत हो गई।

अहम कड़ी थे महेश मंडल-

  • महेश जिला कल्याण विभाग में कार्यरत थे।
  • सृजन घोटाले के सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
  • कहा जा रहा है कि घोटाले की जांच में महेश अहम कड़ी थे।
  • उनके पास इस घोटाले से जुड़ी कई अहम जानकारियां थी।
  • जिससे इस घोटाले की तह तक पहुंचा जा सकता था।

क्या है सृजन घोटाला-

  • ‘सृजन’ एक गैर सरकारी संस्था है जो महिलाओं के विकास के लिए काम करती है।
  • बिहार के भागलपुर में स्थित ‘सृजन’ को साल 1996 में महिलाओं को काम देने के मकसद से शुरू किया गया था।
  • तीन अगस्त को 10 करोड़ का एक सरकारी चेक बाउंस होने के बाद यह घोटाला सामने आया।
  • मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
  • इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई।
  • पुलिस स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया।
  • इस मामले से जुड़े लोगों के घर और सृजन एनजीओ के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
  • मामले में अब तक नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
  • अब सीबीआई को इस घोटाले की जाँच सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: जानें, कैसे सरकार की नाक के नीच खेला गया ‘सृजन’ का खेल!

यह भी पढ़ें: बड़ी मिस्टेक: लालू की पार्टी ने की ‘भाजपा बचाओ’ की अपील!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें