बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड क्षेत्र में गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान रविवार शाम को एक तालाब में नौ किशोरों की डूबकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… फिर परिवर्तन चौक में तोड़ीं गईं बुद्ध प्रतिमाएं

नौ किशोरों की डूबकर हुई मौत :

  • पुलिस के अुनसार, मरवा गांव में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई थी।
  • इसके बाद रविवार शाम गांव के कई लोग पास के तालाब में प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे।
  • इस दौरान कई लड़के गहरे पानी में चले गए।
  • जिस कारण नौ लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें… पटना रैली में बिहार के सीएम को अखिलेश ने दिया ‘नया नाम’!

गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव :

  • बिहपुर के थाना प्रभारी राम विचार सिंह ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से रविवार देर रात चार और शवों को निकाल लिया गया।
  • जिससे मृतकों की संख्या नौ तक पहुंच गई है।
  • उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक पांच किशोरों का शव निकाला गया था।
  • सभी मृतक कोरचक्का गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।
  • पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम मामले में कूदा चीन, कहा- पहले डेरा देखो, फिर डोकलाम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें