बिहार में राजधानी पटना समेत आस-पास के क्षेत्रों में आज सुबह से बदली छाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सूबे में बारिश की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से नेपाल में लगातार हो रही लगातार बारिश से बिहार बाढ़ से बेहाल है। हालांकि बीते दिन किशनगंज समेत कुछ इलाकों में पानी का स्तर घटा है। लेकिन अब अगले दो दिनों तक अगर बिहार में बारिश हुई तो वहां के लोगों के लिए मुसीबतें और बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें… बिहार: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित!

सुबह से छाया बादल :

  • राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
  • मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना, गया, भागलपुर एवं पूर्णिया में आमतौर पर बादल छाए रहने की बात कही है।
  • इसके साथ ही बारिश अथवा गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।
  • पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार भागलपुर का  आज न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस है।
  • पूर्णिया में 26.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें… बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी और उमस से राहत!

पिछले 24घंटे में कई जगह हुई बारिश :

  • पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • गया में 31.4 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर का 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • पूर्णिया का 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
  • पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना में 21.40 मिलीमीटर, भागलपुर में 22.80 मिलीमीटर और गया में 62.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें… बारिश के मौसम में जरूरी है फर्नीचर की देखभाल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें