स्कूलों में भगवद्गीता (Bhagavad Gita) की पढ़ाई अनिवार्य किए जाने के लिए निजी विधेयक संसद के अगले सत्र में चर्चा के लिए आ सकता है। इस विधेयक के तहत स्कूलों में गीता नहीं पढ़ाने वाले संस्थानों की मान्यता को रद्द करने का प्रवाधान किया जाएगा।

मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा विधेयक-

  • अब स्कूलों में भगवद्गीता पढ़ना अनिवार्य होगा।
  • भगवद्गीता को अनिवार्य किए जाने के लिए निजी विधेयक संसद के मॉनसून सत्र में चर्चा के लिए आ सकता है।
  • भाजपा सांसद बिधूड़ी की तरफ से पेश किए गए विधेयक में कहा गया कि भगवद्गीता के सुविचार युवा पीढ़ी को उत्तम नागरिक बनाएगी।
  • साथ ही उनके सुविचार और उनके व्यक्तित्व को भी निखारेगी।
  • भगवद्गीता की आवश्यक पढ़ाई विधेयक-2016 में कहा गया कि हर शैक्षणिक संस्थान को गीता को नौतिक शिक्षा के रूप में पढ़ाना चाहिए।
  • विधेयक में यह भी कहा गया है कि यह अंल्पसंख्यक स्कूलों में लागू नहीं होता है।
  • विधेयक के प्रावधानों का पालन नहीं करेगा ऐसे स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी।
  • भाजपा सांसद बिधूड़ी ने लोकसभा में मार्च में पेश विधेयक में कहा कि अब समय आ गया है कि गीता की शिक्षा के प्रसार के लिए ईमानदारी से कोशिश की जाये।
  • उन्होंने कहा कि यह काफी निंदनीय है कि इस तरह के महाकाव्य की अनदेखी हो रही है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर भी हमारा, कश्मीरी भी हमारे और कश्मीरियत भी हमारी: राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को मथुरा में एक फैन ने तोहफे में दी ‘भगवद्गीता’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें