भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत किया।

निजी विमान से भोपाल पहुंचे अमित शाह-

  • शाह के पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, उन्हें गुरुवार रात को नियमित उड़ान से आना था।
  • लेकिन वह उससे नहीं आ पाए, जिसके बाद निजी विमान से उनके आने का ऐलान किया गया।
  • बाद में मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयं मौजूद कार्यकर्ताओं को बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण उनके आने के कार्यक्रम में तब्दीली की गई।
  • शाह शुक्रवार सुबह निजी विमान से भोपाल पहुंचे।
  • उनका स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष प्रभात झा सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।
  • शाह भोपाल में 20 अगस्त तक पार्टी दफ्तर में ही रहेंगे।
  • इस दौरान वह संगठन और सत्ता से जुड़े लोगों से कई दौर की बैठकें करेंगे।
    पार्टी के अध्यक्ष शाह के स्वागत के लिए राजधानी को सजाया गया है।
  • जगह-जगह होर्डिग व बैनर लगाए गए हैं।
  • इनमें शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की तस्वीरें हैं।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार पर अमित शाह का हल्ला बोल, कहा- भ्रष्ट हैं सिद्धारमैया!

यह भी पढ़ें: BJP के एक भी सदस्य का नाम पनामा लीक्स में नहीं : अमित शाह

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें