भारत द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से घमासान की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, राहुल गाँधी सरीखे नेताओं ने प्रधानमंत्री पर शहीदों के खून की दलाली करने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे।

सेना के खून को राहुल ने बताया था दलाली:

  • प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर भी जमकर हमला बोला।
  • अमित शाह ने कहा कि, सेना के खून को राहुल ने दलाली बताया।
  • जिसे शाह ने राहुल का गलत बयान दिया।
  • वहीँ राहुल के दलाली के सवाल पर अमित शाह ने कांग्रेस के कुछ घोटालों का जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि, बोफोर्स, टू जी में किसने दलाली की?
  • वहीँ अमित शाह ने कहा कि, समझ सकते हैं, इतनी सारी दलालियों के बाद राहुल के जेहन में दलाली शब्द होगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सेना ने आतंकी कैम्पों को ध्वस्त किया, कांग्रेस सरकार ने 10 साल दलाली की।
  • साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस पर सेना का मनोबल गिराने का भी आरोप लगाया।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस सेना का मनोबल गिराने के लिए ही आरोप लगा रही है।
  • अमित शाह ने ये भी कहा कि, दृढइच्छाशक्ति के साथ सरकार सेना के साथ खड़ी है और सेना की गोलियों पर भरोसा करते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें