केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री जनता के बीच जा कर अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं, इसी संदर्भ में दिल्ली में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

अरुण जेटली करेंगे उद्घाटन:

  • केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनता को पिछले 2 सालों का हिसाब दिया जा रहा है और सरकार की उपलब्धियां भी गिनायीं जा रही हैं।
  • इस सन्दर्भ में दिल्ली में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
  • इस प्रदर्शनी का उद्घाटन वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे।
  • यह आयोजन तालकटोरा स्टेडियम में किया जायेगा और इस प्रदर्शनी का आयोजन सांसद विजय गोयल द्वारा किया जायेगा।
  • इस कार्यक्रम में अरुण जेटली, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और सांसद विजय गोयल समेत कई लोग मौजूद रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें