भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भ्रष्टाचार के मामले में एक बार फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी 26 वर्ष की उम्र में 26 संपत्तियों के मालिक हैं।

सुशील मोदी ने साधा तेजस्वी पर निशाना-

  • बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वार किया।
  • उन्होंने कहा कि तेजस्वी 26 संपत्तियों के मालिक 26 वर्ष की उम्र में ही हैं।
  • दस्तावेजों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी 13 संपत्तियों के मालिक उसी समय बन गए थे, जब वे ‘बिना मूंछ’ (नाबालिग) के थे।
  • बता दें कि लालू के परिवार पर बेनामी संपत्ति को लेकर डेढ़ महीने से मोदी कई खुलासा कर चुके हैं।
  • सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी जब तीन वर्ष के थे तभी दो संपत्तियों के मालिक बन गए थे।
  • इसके अलावा राजद नेता रघुनाथ झा और कांति सिंह ने अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति तेजस्वी को दान की थी
  • वो भी तब जब उनकी उम्र 16 वर्ष थी।
  • तेजस्वी पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि तेजस्वी को नाबालिग रहते करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति दान में लेने में तो कोई हिचक नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें: लालू बयानबाजी की बजाए कानून का सामना करें: सुशील मोदी

यह भी पढ़ें: सुशील मोदी ने की तेजस्वी की रेपिस्ट से तुलना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें