भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने आज पार्टी छोड़ने का एलान किया है. अटल बिहारी बाजपाई के करीबी माने जाने वाले यशवंत सिन्हा लम्बे समय से मोदी और अमित शाह से नाराज चल रहे थे. पटना में सार्वजनिक मंच से यशवंत सिन्हा ने भाजपा छोड़ने की खबर दी. 

कोई राजनीतिक दल नही बना रहा: यशवंत सिन्हा

लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे सीनियर लीडर और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बीजेपी छोड़ दी है। यशवंत सिन्हा ने अपने फैसले का ऐलान करते हुए कहा, ‘मैं बीजेपी के साथ अपने सभी संबंधों को समाप्त कर रहा हूं। आज से मैं किसी भी तरह की पार्टी पॉलिटिक्स से भी संन्यास ले रहा हूं।’ सिन्हा ने पटना में अपने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं, लेकिन आज भी दिल देश के लिए धड़कता है। आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा अब भी मोदी सरकार में मंत्री हैं।

उन्होंने बताया, कोई राजनीतिक दल नही बना रहा.”

“चुनावी राजनीती पहले ही छोड़ दी थी”

“दलगत राजनीति छोड़ रहा हू.”

गौरतलब है कि सिंहा काफी समय से पीएम मोदी और अमित शाह से नाराज़ चल रहे है. वे कई बार पीएम मोदी पर निशाना भी साधते रहे है.

बता दे कि यशवंत सिन्हा ने मोदी अमित शाह से नाराज होकर बीजेपी छोड़ी है. उनके बेटे जयवंत सिन्हा भी मोदी सरकार में मंत्री है. इसके अलावा सिंहा शत्रुघ्न सिंहा के भी करीबी माने जाते है.

सिंहा 3 बार लोकसभा से सांसद भी रह चुके है.

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें