Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
India

लंबी बीमारी के बाद भाजपा विधायक कल्याण सिंह का निधन

भारतीय जनता पार्टी इस समय 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और राजस्थान के नाथद्वारा से पार्टी विधायक कल्याण सिंह का निधन हो गया है। इस खबर के आने के बाद पूरी भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी है। सभी नेता कल्याण सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त कर रहे हैं।

भाजपा विधायक का हुआ निधन :

राजस्थान के नाथद्वारा से भाजपा विधायक कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्हें काफी समय से सीने में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्हें उदयपुर में अमेरिकन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ पर चले इलाज के बाद भाजपा विधायक का निधन हो गया। 58 वर्षीय कल्याण सिंह चौहान राजस्थान में उदयपुर जिले के नाथद्वारा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। बीते दिन वे बीमार थे जिसके कारण उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था। उनके परिवार में पत्नी, 4 लड़के और 2 लड़कियाँ हैं। भाजपा के दिवंगत विधायक का अंतिम संस्कार नाथद्वारा के पास डगवाड़ा गांव में होगा।

 

ये भी पढ़ें : बीजेपी MLA लोकेन्द्र सिंह की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने मारी थी टक्कर

यूपी में भी भाजपा विधायक के सड़क हादसे में मौत :

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नूरपुर से बीजेपी विधायक लोकेंद्र चौहान व उनके 2 गनर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। भाजपा विधायक की कार को ट्रक ने टक्कर मारी थी। लखनऊ से घर जाते समय ये हादसा हुआ था. सीतापुर के थाना कमलापुर इलाके के NH 24 के पास विधायक की कार और ट्रक में भिड़ंत हुई थी। बिजनौर के नूरपुर से विधायक लोकेन्द्र सिंह लखनऊ से वापस जा रहे थे और कमलापुर थाना क्षेत्र में NH24 सुबह करीब 4 बजे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में लोकेन्द्र सिंह के दो गनर की भी मौत हो गई।

Related posts

डॉ. अंबेडकर की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी देंगे “ई-एग्री बाजार पोर्टल” की सौगात, “ग्रामोदय से भारत उदय” अभियान की होगी शुरूआत।

Rupesh Rawat
8 years ago

केंद्र सरकार ने सीमापार से घुसपैठ रोकने के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम, एलओसी होगी और सुरक्षित!

Divyang Dixit
8 years ago

एक्टर सलमान खान को सांप ने काटा -विस्तृत रिपोर्ट।

Desk
3 years ago
Exit mobile version