भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भोला सिंह ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सुशील कुमार मोदी को पार्टी का ‘खलनायक’ बताते हुए कहा कि वे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा के साथ नहीं आने दे रहे हैं।

भाजपा को नीतीश के लिए दरवाजा खोल देना चाहिए-

  • भाजपा सांसद भोला सिंह ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को नीतीश के लिए दरवाजा खोल देना चाहिए।
  • भोला सिंह बिहार के बेगूसराय के सांसद हैं।
  • उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति के दुश्चक्र और दशा-दिशा के सुशील मोदी खलनायक है।
  • उन्होंने कहा कि जिसे नायक होना चाहिए था, आज खलनायक है।
  • आगे सिंह ने कहा कि सुशील मोदी खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए बिहार को बदनाम करने में भी नहीं हिचकते।
  • उन्होंने पार्टी को ‘कत्लगाह’ बना दिया है।
  • उन्होंने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में खास वर्ग के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
  • भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग आये हैं, जिन्हें पार्टी से कोई मतलब नहीं है।
  • भोला सिंह ने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार केशरी के बाद बड़ी मुश्किल से बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसका अपना कोई परिवार नहीं है, जिसकी अपनी कोई दौलत नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें